सुहागिनों का महापर्व : नगांव में धूमधाम से मनाई गई करवा चौथ
थर्ड आई न्यूज
नगांव से डिंपल शर्मा
समूचे देश के साथ नगांव में भी मनाई गई करवा चौथ। शहर के अनेक स्थानों पर सुहागिन महिलाओं ने परंपरागत रूप से यह त्यौहार मनाया। दरअसल हिंदू परिवारों में उत्साह से मनाए जाने वाला करथा चौथ पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया गया I सुहागिन महिलाओं ने अपने पति के स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए कठिन व्रत रखा I यह व्रत सूरज उगने के साथ शुरू हो जाता है और चंद्रमा की पूजा के बाद महिलाएं अपना व्रत पति के हाथों से मिठाई खाकर खोलती हैं I शहर के श्री सत्यनारायण ठाकुरबाड़ी में इस अवसर पर दाधीच समाज की महिलाओं ने करवा चौथ माता की पूजा विधि विधान से की। तत्पश्चात समय अनुसार चांद निकलने पर चंद्रमा की पूजा की। फिर अपने पति से आशीर्वाद लेकर महिलाओं ने अपना व्रत तोड़ा। शहर के अन्य इलाकों में भी महिलाओं ने बड़े धूमधाम से करवा चौथ माता की पूजा की।


alt="Header Advertisement"
class="header-ad-image">