Genome India Project: PM मोदी बोले- ‘दुनिया में फार्मा हब के रूप में भारत की खास पहचान’, करोड़ों को मुफ्त इलाज

थर्ड आई न्यूज

नई दिल्ली l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीनोम इंडिया प्रोजेक्ट कार्यक्रम को वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। उन्होंने बताया कि आज भारत ने रिसर्च के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम उठाया है। पांच साल पहले जीनोम इंडिया प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई थी। उन्होंने का कि बायोइकोनॉमी सतत विकास को गति देती है। पिछले 10 वर्षों में देश की बायोइकोनॉमी तेजी से बढ़ी है। 2014 में देश की बायोइकोनॉमी का मूल्य 10 बिलियन डॉलर था जो अब बढ़कर 150 बिलियन डॉलर से अधिक हो गया है। भारत ने दुनिया में फार्मा हब के रूप में विशेष पहचान बनाई है। करोड़ों लोगों को मुफ्त इलाज दिया जा रहा है लोगों को बेहतर स्वास्थ्य ढांचा मुहैया कराया जा रहा है। ये पिछले 10 वर्षों की कुछ प्रमुख उपलब्धियां हैं।

पीएम मोदी ने कहा, “कोविड-19 महामारी के दौरान जो चुनौतियां आईं हमारे वैज्ञानिकों ने इससे निपटने के लिए परियोजनाएं बना ली थी। मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि 20 से अधिक रिसर्च संस्थानों ने अहम भूमिका निभाई।”

उन्होंने आगे कहा, “जीनोम इंडिया प्रोजेक्ट जैव प्रौद्योगिकी क्रांति का एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। हम विविध आनुवंशिक संसाधन बनाने में सफल रहे हैं। इस प्रोजेक्ट में 10,000 लोगों की जीनोम सीक्वेंसिंग की गई है। इससे वैज्ञानिकों को भारत के आनुवंशिक परिदृश्य को समझने में मदद मिलेगी। उन्होंने आगे कहा, आज दुनिया विभिन्न वैश्विक समस्याओं के समाधान के लिए भारत की तरफ देख रही है। पिछले 10 वर्षों में देश में अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दिया गया है। आज के युवा अटल टिंकरिंग लैब्स में विभिन्न प्रयोग कर रहे हैं। केंद्र ने वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन’ (ओएनओएस) पहल शुरू की है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *