नगांव राजस्थानी युवक संघ के अध्यक्ष बने मालचंद अग्रवाल, नई कार्यकारिणी का गठन

थर्ड आई न्यूज
नगांव से डिंपल शर्मा
नगांव राजस्थानी युवक संघ की संयुक्त कार्यकारिणी सभा का आयोजन शुक्रवार संध्या 7 बजे मालचंद अग्रवाल के कार्यालय में किया गया। सभा की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष मुकेश पोद्दार ने की, जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। सचिव विनय अग्रवाल ने पिछली कार्यकारिणी और साधारण सभा का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
कार्यकारिणी सभा की प्रक्रिया के दौरान पूर्व अध्यक्ष महावीर माहेश्वरी ने सत्र 2024-26 के लिए मालचंद अग्रवाल को अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया, जिसका समर्थन संस्कृति सचिव महेश भजनका ने किया। उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए तालियों की गूंज के बीच मालचंद अग्रवाल को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। इसके बाद कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों का चयन भी सर्वसम्मति से किया गया।
संघ की साधारण सभा एवं चुनाव प्रक्रिया :
इससे पूर्व, 23 फरवरी 2025 को श्री अग्रसेन भवन में संघ की साधारण सभा आयोजित की गई थी, जिसमें निवर्तमान अध्यक्ष पवन कुमार गाड़ोदिया, चुनाव अधिकारी विनोद पोद्दार, सचिव विनय अग्रवाल, तथा महिला एवं युवती विभाग की संयोजिका डिंपल शर्मा उपस्थित रहे।
अध्यक्ष मालचंद अग्रवाल ने स्वागत भाषण में सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया और प्रधान सचिव से सचिव प्रतिवेदन पढ़ने का अनुरोध किया, जिसे सभा में सर्वसम्मति से अनुमोदित कर दिया गया। कोषाध्यक्ष मालचंद अग्रवाल की अनुपस्थिति में सारंग खाटूवाला ने वित्तीय विवरण प्रस्तुत किया, जिसे भी सभी सदस्यों ने स्वीकार किया।
चुनाव अधिकारी विनोद पोद्दार ने बताया कि कुल 19 नामांकन पत्र भरे गए थे, जिनमें से 4 नाम वापस ले लिए गए। शेष 15 उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
नई कार्यकारिणी की घोषणा :
अध्यक्ष मालचंद अग्रवाल के नेतृत्व में गठित नई कार्यकारिणी में निम्नलिखित पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई:
प्रधान सचिव: अजीत कोठारी
संयुक्त सचिव: विकास कुहाड़
उपाध्यक्ष: झूमरमल दुगड़, मनीष आलमपुरिया
कोषाध्यक्ष: विकास चोड़ड़िया
प्रचार सचिव: महेश भजनका
क्रीड़ा सचिव: विवेक बोरड़, अजय शर्मा
जन संपर्क अधिकारी: भगवती प्रसाद झांवर
खानपान विभाग संयोजक: मनोज गुजरानी
महिला एवं युवती विभाग संयोजक: मुकेश पोद्दार
सलाहकार: मनोज जाजोदिया, महावीर माहेश्वरी I
कार्यकारिणी सदस्य: निवर्तमान सचिव विनय अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, गुंजन शर्मा I
इस अवसर पर अध्यक्ष मालचंद अग्रवाल ने सभी सदस्यों से संगठन की उन्नति में योगदान देने का आग्रह किया और आगामी होली प्रति सम्मेलन में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। नवगठित कार्यकारिणी के प्रमुख पदाधिकारियों का फूलों और गमछे से सम्मान किया गया। सभा का समापन प्रधान सचिव अजीत कोठारी ने किया, जबकि इसकी जानकारी प्रचार सचिव महेश भजनका ने दी।