आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का होजाई आगमन, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

थर्ड आई न्यूज
रिपोर्ट: रमेश मुंदड़ा
होजाई I राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज सायं भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होजाई स्थित गीता आश्रम पहुंचे। उनका यह दौरा तीन दिवसीय संगठनात्मक कार्यक्रम के तहत हो रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहन भागवत आरएसएस, असम क्षेत्र के कार्यकर्ता विकास वर्ग-प्रथम (विशेष) कार्यक्रम में भाग लेंगे और उपस्थित स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे। उनके आगमन को देखते हुए गीता आश्रम परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं।
गौरतलब है कि इस विशेष प्रशिक्षण शिविर में असम के विभिन्न जिलों से चयनित स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। संघ प्रमुख का यह दौरा संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।