दादी राजल बिंदल परिवार नगांव का द्विवार्षिकोत्सव सम्पन्न, नई कार्यकारिणी गठित

थर्ड आई न्यूज

नगांव से जयप्रकाश सिंह

श्री दादी राजल बिंदल परिवार, नगांव का द्विवार्षिकोत्सव रविवार को हैबरगांव स्थित बीआरडी वेंकट हॉल में अत्यंत भव्यता और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर दादी जी का दरबार फूलों से सुसज्जित किया गया था।

कार्यक्रम की शुरुआत ओम प्रकाश जाजोदिया द्वारा सपत्नीक पूजा-अर्चना और ज्योत प्रज्वलन के साथ हुई। भजन संध्या में दीपक जाजोदिया, निर्मला आलमपुरिया और मुकेश पोद्दार के मधुर भजनों ने भक्तिमय वातावरण निर्मित किया।

तत्पश्चात आयोजित सभा की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष गौरी शंकर जाजोदिया ने की। उन्होंने अपने कार्यकाल की गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया। सचिव ओम प्रकाश जाजोदिया ने सचिव प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।

सभा में गुवाहाटी से आए ट्रस्ट बोर्ड पदाधिकारी राम निरंजन जाजोदिया, सज्जन कुमार जाजोदिया और संस्थापक अध्यक्ष विजय कुमार मंगलुनिया ने भी मार्गदर्शक वक्तव्य दिए। इस अवसर पर विशिष्ट सेवा कार्यों के लिए ओम प्रकाश जाजोदिया और कोषाध्यक्ष रामगोपाल जाजोदिया को सम्मानित किया गया।

साथ ही समाज के मेधावी विद्यार्थियों और सेवा में योगदान देने वालों—रतन जाजोदिया, लता शोभासरिया, दिलीप शोभासरिया, दिनेश शोभासरिया, राजेंद्र प्रसाद जाजोदिया, दीपक जाजोदिया और गुंजन अग्रवाल—को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सभा में सत्र 2025–27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। रतन जाजोदिया को अध्यक्ष, सुनीत अग्रवाल को सचिव और रामगोपाल जाजोदिया को कोषाध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्षों में प्रदीप शोभासरिया, प्रदीप जाजोदिया, ओम प्रकाश जाजोदिया और पवन जाजोदिया, संयुक्त सचिवों में मनोज जाजोदिया और दिलीप शोभासरिया, जनसंपर्क अधिकारी के रूप में दिनेश शोभासरिया तथा कीर्तन समिति प्रमुख के रूप में दीपक जाजोदिया को जिम्मेदारी सौंपी गई।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष रतन जाजोदिया ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। कार्यक्रम के अंत में निवर्तमान अध्यक्ष गौरी शंकर जाजोदिया ने आभार व्यक्त किया। तत्पश्चात सभी उपस्थितजनों ने दादी जी की रसोई से प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *