प्रख्यात कवि पराण कुमार बरूवा के निधन पर मारवाड़ी सम्मेलन, नगांव शाखा ने व्यक्त किया शोक

थर्ड आई न्यूज

नगांव से जयप्रकाश सिंह

असम के विशिष्ट कवि, लेखक और नगांव जिला साहित्य सभा के पूर्व अध्यक्ष तथा असम साहित्य सभा के कार्यकारी सदस्य स्व. पराण कुमार बरूवा के आकस्मिक निधन पर मारवाड़ी सम्मेलन, नगांव शाखा की कार्यकारिणी समिति ने गहरा शोक व्यक्त किया। बुधवार को आयोजित शोक सभा में सभी उपस्थित सदस्यों ने स्व. बरूवा की स्मृति में एक मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्व. पराण कुमार बरूवा, जिनकी आयु 66 वर्ष थी, का निधन साहित्यिक और सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति मानी जा रही है। इस अवसर पर सम्मेलन का एक प्रतिनिधिमंडल उनके लावखोवा रोड स्थित निवास स्थान पर जाकर परिजनों से भेंट कर शोक संदेश प्रदान किया। उनके साथ शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे प्रतिनिधियों ने स्व. बरूवा की माता, पत्नी, पुत्र, पुत्री एवं अन्य परिजनों के समक्ष संवेदना व्यक्त की।

पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष विजय कुमार मंगलुनिया ने शोक संदेश का वाचन करते हुए कहा,
“पराण कुमार बरूवा न केवल एक सशक्त साहित्यकार थे, बल्कि सामाजिक सौहार्द और संस्कृति के सेतु भी थे। उनका निधन पूरे समाज के लिए एक बड़ी क्षति है।”

सम्मेलन के प्रतिनिधिमंडल में पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार मंगलुनिया, पूर्व शाखा अध्यक्ष अनिल शर्मा, वर्तमान अध्यक्ष प्रमोद कोठारी, सचिव पवन किल्ला, उपाध्यक्ष जगदीश धूत, कोषाध्यक्ष बालकिशन दादलिका, संगठन मंत्री दिलीप शोभासरिया एवं सदस्य रमेश अग्रवाल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *