alt="Header Advertisement" class="header-ad-image">     

एलओजी हिंदी हाई स्कूल और मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी मेट्रो ने मिलकर मनाया स्वतंत्रता दिवस, प्रभात फेरी से गूंजा फैंसी बाजार

थर्ड आई न्यूज

गुवाहाटी, 15 अगस्त 2025:
लाल चंद ओंकारमल गोयंका हिंदी हाई स्कूल में वृहद कार्यसूची के साथ स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन की गुवाहाटी मेट्रो शाखा सहयोगी रही।

प्रातः सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधान शिक्षक विद्यानाथ झा ने तिरंगा झंडा फहराया। इसके बाद विद्यालय समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता सुभाष चंद्र कयाल ने अध्यक्षीय संबोधन दिया और उपाध्यक्ष पंकज जालान ने स्वाधीनता का महत्व बताया। विशिष्ट अतिथि, मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी मेट्रो के अध्यक्ष अमित कंसल ने सभी को संबोधित किया। मुख्य अतिथि, मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष एवं विद्यालय के पूर्व छात्र कैलाश काबरा ने बच्चों के बीच स्वतंत्रता दिवस पर व्याख्यान प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के बच्चों ने बैंड बाजे के साथ तिरंगा हाथ में लेकर फैंसी बाजार में प्रभात फेरी निकाली। बच्चों के बीच सांगीतिक गीत प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

कार्यक्रम का संचालन जूना शर्मा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन कृष्ण मुरारी तिवारी ने दिया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों, अभिभावकों, मारवाड़ी सम्मेलन के सदस्यों सहित समाज के अनेक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *