alt="Header Advertisement" class="header-ad-image">     

श्री गौहाटी गौशाला में गौ सेवकों संग धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

थर्ड आई न्यूज़

गुवाहाटी, 17 अगस्त।
आठगांव स्थित श्री गौहाटी गौशाला में इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस विशेष उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गौ सेवकों और पदाधिकारियों ने भाग लिया।

समारोह की शुरुआत ट्रस्टी इंचार्ज डॉ. अशोक धानुका, ट्रस्ट कोषाध्यक्ष प्रदीप भड़ेच, उपाध्यक्ष रामअवतार भरतिया और मंत्री रामस्वरूप जोशी द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण और राष्ट्रगान से हुई। इसके उपरांत ध्वज को सलामी देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी गौ सेवकों को तिरंगा दुपट्टा भेंटकर सम्मानित किया गया।

डॉ. अशोक धानुका ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सेवा और समर्पण की भावना को जीवित रखने का आह्वान किया। मंत्री रामस्वरूप जोशी ने अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं भारतीय सेना के शौर्य को नमन किया और कहा कि हमें तिरंगे की आन, बान और शान को सदैव बनाए रखना चाहिए। उन्होंने गौ माता को भारतीय संविधान में मिले विशेष स्थान का उल्लेख करते हुए हर भारतीय से भारत माता, निज माता और गौ माता तीनों के प्रति समान श्रद्धा और कर्तव्य निभाने का आह्वान किया।

उपाध्यक्ष रामअवतार भरतिया ने अपने संबोधन में सभी को बधाई दी और गौशाला परिसर में नव-निर्मित श्री राधाकृष्ण मंदिर में आगामी जन्माष्टमी महोत्सव की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

गौशाला के जनसंपर्क संयोजक विवेक सांगानेरिया ने बताया कि इस अवसर पर ट्रस्टी प्रदीप भुवालका, संयुक्त सचिव विनीत तोदी, कार्यकारिणी सदस्य सीताराम बिहानी, अरुण अग्रवाल, विजय हरलालका, समित सराफ, विजय सांगानेरिया, शिव भीमसरिया, मनीष अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों, ट्रस्टियों और कर्मचारियों का भी तिरंगा दुपट्टा भेंटकर अभिनंदन किया गया। अंत में लड्डू वितरण के साथ स्वतंत्रता की मिठास सबने साझा की।

कार्यक्रम का संचालन और व्यवस्था में संयोजक रमेश कुमार चांडक तथा माखनलाल अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपरांत मालीगांव गौशाला में भी सीताराम बिहानी (संयोजक मालीगांव रख-रखाव समिति) एवं संयुक्त मंत्री रमेश कुमार चांडक ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर सभी कर्मचारियों को तिरंगा दुपट्टा भेंटकर सम्मानित किया गया और मिठाई वितरण के साथ उत्सव का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *