गौड़ महिला समिति की कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न, स्थापना दिवस व सम्मान समारोह के आयोजन पर हुआ विचार

थर्ड आई न्यूज
गुवाहाटी। गौड़ महिला समिति की कार्यकारिणी बैठक उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत अध्यक्ष संतोष शर्मा के स्वागत भाषण से हुई। इसके बाद मंत्री ज्योति शर्मा ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और कोषाध्यक्ष स्वाति बासोतिया ने आय-व्यय का ब्यौरा दिया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि समिति का स्थापना दिवस इस वर्ष भव्य रूप से मनाया जाएगा। साथ ही समाज की बुजुर्ग महिलाओं का सम्मान भी आयोजन का विशेष हिस्सा रहेगा।
इस अवसर पर समिति की सलाहकार छाया शर्मा, उमा शर्मा और सविता जोशी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
सभा में उपाध्यक्ष रिंकी शर्मा, स्वाति शर्मा, पिंकी शर्मा, सह-कोषाध्यक्ष रजनी शर्मा, संयुक्त मंत्री रश्मि शर्मा, अश्विनी शर्मा, रोमा गौड़ तथा कार्यकारिणी सदस्य कुसुम शर्मा, शालू शर्मा, सीमा शर्मा, सुनीता शर्मा, वंदना शर्मा, मीनाक्षी शर्मा और सुमन शर्मा की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।