मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी शाखा ने भव्यता से मनाया काव्य प्रतियोगिता का द्वितीय संस्करण

थर्ड आई न्यूज

गुवाहाटी I मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी शाखा द्वारा मेफेयर स्प्रिंग वैली रिसॉर्ट के मुख्य प्रायोजन में काव्य प्रतियोगिता का द्वितीय संस्करण छत्रीबाड़ी स्थित लोहिया लॉयंस गुवाहाटी ऑडिटोरियम में अत्यंत भव्यता के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और विजेताओं के लिए ट्रॉफियों के अनावरण के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध उद्योगपति, समाजसेवी और राजस्थान फाउंडेशन नॉर्थईस्ट के अध्यक्ष तथा प्रायोजक रतन शर्मा उपस्थित थे। उनके साथ शाखा अध्यक्ष शंकर बिड़ला, शाखा मंत्री सूरज सिंघानिया, प्रांतीय उपाध्यक्ष (मुख्यालय) विनोद लोहिया, महामंत्री रमेश चांडक, मंडलीय उपाध्यक्ष सुशील गोयल, संयोजक मनोज नायाब और संयोजिका पुष्पा सोनी मंच पर मौजूद रहे।

शाखा अध्यक्ष शंकर बिड़ला ने स्वागत संबोधन दिया, जिसके बाद मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य अतिथियों ने अपने प्रेरक उद्बोधन से उपस्थित दर्शकों का मार्गदर्शन किया।

संयोजिका पुष्पा सोनी ने बताया कि इस प्रतियोगिता के द्वितीय संस्करण में अरुणाचल, तिनसुकिया, जोरहाट, रंगिया, तेजपुर और गुवाहाटी से कुल 40 प्रतिभागियों ने गीत, ग़ज़ल और काव्य पाठ प्रस्तुत किए।

निर्णायक मंडल में प्रो. अरविंद कुमार शर्मा, डॉ. नवकांत शर्मा, हरकिरत हीर और मनोज मोदी शामिल थे, जिन्होंने परिणामों की घोषणा की। पुरस्कार इस प्रकार रहे:

  • प्रथम पुरस्कार : प्रतिभा शर्मा को प्रशस्ति पत्र और 21,000 रुपये की धनराशि।
  • द्वितीय पुरस्कार : पीयल चक्रवर्ती को प्रशस्ति पत्र और 11,000 रुपये की धनराशि।
  • तृतीय पुरस्कार : लीज़ी कुंडलिया को प्रशस्ति पत्र और 5,100 रुपये की धनराशि।

सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का कुशल संचालन संयोजक मनोज नायाब और पुष्पा सोनी ने किया। दर्शक दीर्घा से कई श्रोताओं ने अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम में पारीक समाज के अध्यक्ष दिनेश पारीक, प्रांतीय संगठन मंत्री मनोज काला, कामरूप शाखा के संस्थापक अध्यक्ष संपत मिश्रा, अध्यक्ष अजीत शर्मा, कोषाध्यक्ष संजय गीड़िया, माहेश्वरी महिला शाखा की अध्यक्षा वर्षा सोमानी, मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी शाखा के प्रचार मंत्री विवेक सांगानेरिया, कार्यकारिणी सदस्य अशोक सेठिया, मनोज लुंडिया, विकास जैन, गौरव सिवोटीया, राजेश भजनका, विनोद जिंदल, अनिरुद्ध जालान, रमेश दमानी, माखनलाल अग्रवाल, आदित्य मूंदड़ा, बजरंग सुराणा और जितेंद्र जैन सहित अनेक सदस्य और समाजबंधु उपस्थित रहे।

इस आयोजन ने साहित्यिक रुचि को बढ़ावा देने और सामाजिक एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *