Top News: आज शिक्षक दिवस पर गुरुजनों का सम्मान; राज्यों में बारिश-बाढ़ का कहर; अफ्रीकी देश में इबोला संक्रमण

थर्ड आई न्यूज

नई दिल्ली I गुरु बिना ज्ञान नहीं मिल सकता है। ज्ञान के साथ-साथ नवाचार और संस्कार भी जरूरी है। किसी शिक्षक के लिए सबसे बड़ा सम्मान होता है जब वह अपने पढ़ाए हुए बच्चों को किसी बड़े मुकाम पर पाता है। पच्चीस से तीस साल से इसी सोच के साथ बच्चों को ज्ञान बांट रहे दिल्ली के कुछ शिक्षकों को शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय व राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा रहा है। वहीं कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक देश का अधिकांश हिस्सा बाढ़-बारिश से त्राहिमाम कर रहा है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भूस्खलन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह अन्य अभी लापता हैं। जम्मू संभाग के किश्तवाड़ जिले में भूस्खलन की घटना में पांच लोग घायल हो गए। एक तरफ कांगो के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को इबोला के नए प्रकोप की घोषणा की है। यह मध्य अफ्रीकी देश में 16वां प्रकोप है। पहला मामला दक्षिणी प्रांत कासाई में सामने आया है, जिसके बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कांगो की त्वरित प्रतिक्रिया टीम (आरआरटी) के साथ अपने विशेषज्ञों को कासाई प्रांत भेजा है। वहीं दूसरी ओर अमेरिका और जापान के बीच के रिश्ते में एक नया अध्याय शुरू हो गया है। इसके लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आधिकारिक तौर पर अमेरिका-जापान व्यापार समझौते को लागू करने वाला एक कार्यकारी आदेश जारी किया है। व्हाइट हाउस ने बताया कि इस समझौते के तहत जापान से आने वाले लगभग सभी सामानों पर अमेरिका में 15 प्रतिशत आधारभूत टैरिफ (कर) लागू किया जाएगा। साथ ही, जापान ने अमेरिका में 550 बिलियन डॉलर का निवेश करने पर सहमति दी I

मौसम: जम्मू-हिमाचल में भूस्खलन, कश्मीर से कटा संपर्क; पंजाब में बाढ़ की स्थिति गंभीर
कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक देश का अधिकांश हिस्सा बाढ़-बारिश से त्राहिमाम कर रहा है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भूस्खलन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह अन्य अभी लापता हैं। जम्मू संभाग के किश्तवाड़ जिले में भूस्खलन की घटना में पांच लोग घायल हो गए।

कांगो के इस प्रांत में मिला इबोला के नए संक्रमण का मामला :
कांगो के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को इबोला के नए प्रकोप की घोषणा की है। यह मध्य अफ्रीकी देश में 16वां प्रकोप है। पहला मामला दक्षिणी प्रांत कासाई में सामने आया है, जिसके बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कांगो की त्वरित प्रतिक्रिया टीम (आरआरटी) के साथ अपने विशेषज्ञों को कासाई प्रांत भेजा है।

अमेरिका-जापान व्यापार समझौता लागू :
अमेरिका और जापान के बीच के रिश्ते में एक नया अध्याय शुरू हो गया है। इसके लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आधिकारिक तौर पर अमेरिका-जापान व्यापार समझौते को लागू करने वाला एक कार्यकारी आदेश जारी किया है। व्हाइट हाउस ने बताया कि इस समझौते के तहत जापान से आने वाले लगभग सभी सामानों पर अमेरिका में 15 प्रतिशत आधारभूत टैरिफ (कर) लागू किया जाएगा। साथ ही, जापान ने अमेरिका में 550 बिलियन डॉलर का निवेश करने पर सहमति दी है।

अफगानिस्तान में एक ही दिन में तीन बार कांपी धरती :
अफगानिस्तान में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भारतीय समयानुसार शुक्रवार तड़के 3:16 बजे अफगानिस्तान में 4.9 तीव्रता का भूकंप आया। इससे पहले बृहस्पतिवार देर रात 11.58 बजे भूकंप के झटकों की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 मापी गई।

ऑनलाइन गेमिंग को लेकर क्या बोले पीएम मोदी :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार ने युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए ऑनलाइन गेमिंग को नियंत्रित करने वाला नया कानून बिना किसी दबाव के लागू किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गेमिंग बुरा नहीं है, लेकिन जुआ युवाओं और परिवारों को बर्बाद कर रहा था।

80वीं UNGA बैठक से पहले अमेरिकी तेवर सख्त :
अमेरिका की ट्रंप प्रशासन ने इस महीने न्यूयॉर्क में होने वाली उच्चस्तरीय संयुक्त राष्ट्र बैठक के सहले सख्त तेवर दिखाए है। इससे पहले प्रशासन ने बैठक में शामिल होने के लिए फलस्तीनी नेता महमूद अब्बास और उनके प्रतिनिधिमंडल को वीजा देने से मना कर दिया है। इसके बाद अब संभावना इस बात की तेज हो रही है कि अमेरिका कई अन्य देशों के प्रतिनिधिमंडलों पर भी नए और सख्त प्रतिबंध लगाने की योजना बना रहा है, जिससे उनकी न्यूयॉर्क शहर के बाहर यात्रा पर कड़ी पाबंदी लग सकती है।

जबलपुर के सरकारी अस्पताल में 5.2 KG के शिशु का जन्म :
मध्यप्रदेश के जबलपुर में सरकारी रानी दुर्गावती अस्पताल में एक महिला ने सीजेरियन के जरिए 5.2 किलो वजनी बच्चे को जन्म दिया। यह मामला बहुत ही खास और दुर्लभ है, क्योंकि आमतौर पर नवजात बच्चों का वजन इससे काफी कम होता है। मामले में अस्पताल की यूनिट की गेड गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर भावना मिश्रा ने बताया कि यह बच्चा बुधवार को शुभांगी नाम की महिला को जन्मा जो आनंद चौकसे की पत्नी हैं और रांझी इलाके की निवासी हैं। डॉक्टर भावना ने कहा कि मैंने कई वर्षों में इतना भारी बच्चा नहीं देखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *