राष्ट्रीय सामाजिक विकास समिति द्वारा गरबा, डांडिया रास कार्यक्रम का भव्य आयोजन

थर्ड आई न्यूज
गुवाहाटी I गुवाहाटी महानगर स्थित काके दी हट्टी में राष्ट्रीय सामाजिक विकास समिति द्वारा मां दुर्गा के आगमन की तैयारी के उपलक्ष्य में गरबा रास का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं दुर्गा स्तुति के साथ किया गया।
इस अवसर पर स्टेट चेयरपर्सन संतोष शर्मा, अध्यक्ष सारिका अग्रवाल, जज निशा शाह, जागृति बुद्धदेव, सचिव पूजा शर्मा, कोषाध्यक्ष पिंकी बैंगानी उपाध्यक्ष सविता अग्रवाल ,पिंकी जैन, सलाहकार संगीता बड़जात्या, पीआरओ खुशबू मोर सहित समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्या उपस्थित थीं I
कार्यक्रम की संयोजिकाएँ अनीता सराफ, अंजू वर्मा, रेनू दुग्गड एवं उषा सांखला रहीं, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
गरबा रास के दौरान महिलाओं और बच्चों के बीच विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने बड़े उत्साह और उमंग के साथ हिस्सा लिया। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। लकी डॉ भी निकाले गए ।
पूरे कार्यक्रम का माहौल माँ दुर्गा की भक्ति और उल्लास से सराबोर रहा।