नगांव : जुबिन गर्ग की स्मृति में सादगीपूर्ण छठ महापर्व का आगाज, सूर्य षष्ठी समाज कल्याण समिति ने फहराया पावन ध्वज
थर्ड आई न्यूज
नगांव से जयप्रकाश सिंह
लोक आस्था, पवित्रता और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ आज नहाय-खाय के साथ आरंभ हो गया। नगांव शहर के विभिन्न घाटों पर समितियों द्वारा सफाई और तैयारियाँ जोरों पर हैं। इस वर्ष असम के लोकप्रिय गायक जुबिन गर्ग के असामयिक निधन के कारण शहर का माहौल शोकपूर्ण है। बाजारों में पूर्व वर्षों जैसी रौनक नहीं दिख रही और श्रद्धालु कलाकार की स्मृति में इस वर्ष पर्व को सादगीपूर्वक मना रहे हैं।
इसी क्रम में, सूर्य षष्ठी समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में चार दिवसीय छठ महापर्व का शुभारंभ नेहरूबली मैदान में छठ मैया के पावन ध्वज फहराकर किया गया। इस ध्वजारोहण समारोह में वरिष्ठ समाजसेवी प्रेम कुमार नाहटा और धर्म नाथ प्रसाद ने संयुक्त रूप से ध्वज फहराया। अतिथियों का स्वागत असम की परंपरा अनुसार फूलाम गमछा, जापी और स्लैंग चादर से किया गया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष श्याम बाबू साह के साथ अर्जुन कुमार महतो, रामनरेश सिंह, गणेश गुप्ता, शंकर यादव, रवींद्र राय, कृष्णा दास, विश्वनाथ चौधरी एवं नंद किशोर सिंह को सम्मानित किया गया। अध्यक्ष ने संबोधन में कहा कि, “हमारे असम के महान गायक जुबिन गर्ग अब हमारे बीच नहीं हैं। उनकी स्मृति में इस वर्ष का सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। हम सभी से अनुरोध है कि इस महापर्व को सादगी, अनुशासन और श्रद्धा के साथ मनाएँ।”
कार्यक्रम में समिति के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता — राजवंशी साह (उपाध्यक्ष), विनोद राय (उपाध्यक्ष), रमाकांत शर्मा (कोषाध्यक्ष), शंभु दास (घाट सचिव), मुन्ना रजक (प्रचार सचिव), जय प्रकाश साहा (उपाध्यक्ष), कृष्णा साह, अंकज साह (सह-सांस्कृतिक सचिव) सहित कृष्णा प्रसाद, मृत्युंजय साह, दीपक राय, दीनानाथ राय, रामचंद्र राय, मोहन कुमार राय, विष्णु साह, सुनील साह, वकील साहनी एवं उपेन्द्र साह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं ने स्वर्गीय जुबिन गर्ग की आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

