Bihar Exit Poll 2025: एक्सिस माई इंडिया ने जारी किया बिहार विधानसभा के लिए एग्जिट पोल, जानें किसका पलड़ा भारी
थर्ड आई न्यूज
नई दिल्ली
पटना I बिहार में आखिरी चरण का मतदान 11 नवंबर को समाप्त होने के बाद लोगों की नजर शुक्रवार को आने वाले चुनाव नतीजों पर है। इसी बीच कई न्यूज चैनल और सर्वे एजेंसियां एग्जिट पोल जारी कर रही हैं। अभी तक सामने आए अधिकतर पोल्स में बिहार में फिर से नीतीश कुमार की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है। बुधवार को एक्सिस माई इंडिया ने बिहार को लेकर एग्जिट पोल जारी किया है। एक्सिस माई इंडिया ने यह पोल 243 विधानसभा में किया है। उनका सैंपल साइज करीब 42 हजार लोगों का है।
जानें किस पार्टी को कितना वोट शेयर :
एक्सिस माई इंडिया ने बिहार में हुए विधानसभा चुनाव में एनडीए को 43 फीसदी और महागठबंधन को 41 फीसदी वोट शेयर मिलने का अनुमान लगाया है। सर्वे एजेंसी के मुताबिक, प्रशांत किशोर की जनसुराज को चार प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। वहीं 12 फीसदी वोट अन्य के खातों में जा सकते हैं।
48 प्रतिशत महिलाओं ने एनडीए को वोट किया।
37 प्रतिशत महिलाओं ने महागठबंधन को वोट किया।
42 प्रतिशत किसान ने एनडीए को वोट किया।
43 प्रतिशत किसान ने महागठबंधन को वोट किया।
43 प्रतिशत निजी कर्मचारियों ने एनडीए को वोट किया।
38 प्रतिशत निजी कर्मचारियों ने महागठबंधन को वोट किया।
43 प्रतिशत सरकारी कर्मचारियों ने एनडीए को वोट किया।
37 प्रतिशत सरकारी कर्मचारियों ने महागठबंधन को वोट किया।
चंपारण में एनडीए को मिल सकती हैं 12 सीटें :
बिहार के चंपारण क्षेत्र की बात करें तो सर्वे में एनडीए को 12 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं महागठबंधन के खाते में नौ सीटें आ सकती हैं। इस क्षेत्र में एनडीए को 44% और महागठबंधन को 41 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है।
सीमांचल की 24 सीटों पर महागठबंधन मार सकता है बाजी :
सीमांचल के क्षेत्र में एनडीए को 8 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं महागठबंधन को 15 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। सीमांचल क्षेत्र में प्रशांत किशोर की जनसुराज को भी एक सीट मिलने की संभावना जताई गई है।
कोसी क्षेत्र की 31 सीटों पर कांटें की टक्कर :
कोसी क्षेत्र की 31 सीटों पर एनडीए और महागठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना जताई गई है। इन 31 सीटों में से एनडीए को 16 और महागठबंधन को 15 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं इन सीटों पर एनडीए का वोट शेयर 43 फीसदी और महागठबंधन को 42 फीसदी वोट मिलने की संभावना जताई गई है। कोसी क्षेत्र में प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को 4 फीसदी और अन्य को 11 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है।

