alt="Header Advertisement" class="header-ad-image">     

IND ODI Squad vs NZ: वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान, गिल-अय्यर की वापसी; बुमराह-हार्दिक को आराम

थर्ड आई न्यूज

नई दिल्ली I न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए शनिवार को भारतीय टीम का एलान हो गया। शुभमन गिल बतौर कप्तान वापसी करेंगे जबकि श्रेयस अय्यर उनके डिप्टी होंगे। हालांकि, बीसीसीआई ने साफ किया है कि अय्यर को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से फिटनेस सर्टिफिकेट मिलने के बाद वह खेलते नजर आएंगे।

वनडे सीरीज का कार्यक्रम :
भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज 11 जनवरी से होगा। पहला मैच वडोदरा में खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला 14 जनवरी को राजकोट में होगा जबकि तीसरे मुकाबले में 18 जनवरी को दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। इसके बाद दोनों टीमें पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलती नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *