आसाम माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट की सराहनीय पहल, ध्यान फाउंडेशन गौशाला में कर्मचारियों के लिए चार आवासीय कक्ष समर्पित
थर्ड आई न्यूज
गुवाहाटी I आसाम माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट (आसाम माहेश्वरी भवन), गुवाहाटी ने सामाजिक दायित्व का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए दादरा, हाजो स्थित ध्यान फाउंडेशन गौशाला में कार्यरत कर्मचारियों के लिए 250–250 वर्गफुट के चार आवासीय कक्षों का निर्माण कर उन्हें गौशाला प्रशासन को समर्पित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक महेश वंदना के साथ हुआ। इसके उपरांत इस सेवा प्रकल्प का उद्घाटन ट्रस्टी नंदकिशोर सोनी एवं अमरचंद कलानी द्वारा किया गया। निर्मित चारों आवासीय कक्षों को क्रमशः रामकिशन बाहेती, निरंजनलाल काबरा, नरेश सोमानी एवं सीताराम बिहानी द्वारा ताला खोलकर विधिवत रूप से गौशाला प्रशासन को सौंपा गया।
इस अवसर पर माहेश्वरी महिला समिति अध्यक्ष वर्षा सोमानी, युवा अध्यक्ष शिवरतन सोनी, सभा अध्यक्ष सीताराम बिहानी, गौशाला संचालिका गायत्री कपूर तथा अजय पोद्दार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना की और ट्रस्ट को शुभकामनाएँ दीं।
ट्रस्ट अध्यक्ष भगवानदास दम्माणी ने उपस्थित सभी ट्रस्टियों, गौशाला पदाधिकारियों एवं समाज बंधुओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में उपस्थित लगभग 75 महानुभावों को पारंपरिक फुलाम गामोछा पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं मोहनलाल चांडक एवं विष्णु बिनाणी द्वारा उद्घाटनकर्ताओं को शाल ओढ़ाकर सम्मान प्रदान किया गया।
ट्रस्ट की ओर से गौशाला कर्मचारियों के लिए 16 गद्दों की व्यवस्था की गई। साथ ही ट्रस्टी नरेश सोमानी एवं वंदना सोमानी द्वारा 16 लकड़ी की चौकियाँ प्रदान करने की घोषणा भी की गई।
कार्यक्रम का कुशल संचालन संयोजक सुरेन्द्र लढ़ा ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ट्रस्ट सचिव शंकर बिड़ला ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपने जन्मदिवस, विवाह वर्षगांठ जैसे शुभ अवसरों पर गो-माता की सेवा के लिए आगे आना चाहिए, जिससे सेवा और संस्कार दोनों का भाव विकसित होता है। उन्होंने गौशाला में निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे अजय पोद्दार, गायत्री कपूर एवं रमेश पंसारी के योगदान की विशेष रूप से सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी वरिष्ठ समाजजनों एवं महानुभावों के प्रति आभार व्यक्त किया।


alt="Header Advertisement"
class="header-ad-image">