जेसीआई जॉन 25 का शपथ विधि समारोह आयोजित
थर्ड आई न्यूज़
गुवाहाटी 6 जनवरी। जुनियर चेम्बर इंटरनेशनल, जेसीआई के रूप में विख्यात युवाओं के व्यक्तित्व को तराशने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था के पूर्वोत्तर भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे जेसीआई जोन 25 के पदाधिकारियों का शपथग्रहण समारोह क्रिश्चियन बस्ती स्थित एक होटल में आयोजित हुआ। विगत दिसंबर 2025 में चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में जोन 25 के अध्यक्ष के रूप में जेसी सुमित पोद्दार को पदभार हस्तांतरण किया गया, अब उनके द्वारा चयनित जोन 25 के विभिन्न पदाधिकारियों को शपथ पाठ करवा कर दायित्व अधिग्रहण करवाया गया। जेसीआई गुवाहाटी प्रिंसेस के आतिथ्य में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह एवं प्रथम गवर्निंग बॉडी बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जोन 25 के पूर्व अध्यक्ष राजेश गंगवाल, विशेष रूप से उपस्थित सम्मानित अतिथि के रूप में पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शुभम अग्रवाल, जोन 25 की निवर्तमान अध्यक्ष गुंजन हरलालका मौजूद थी। जोन अध्यक्ष सुमित पोद्दार ने अपनी नई टीम को शपथ पाठ का वाचन करवा कर दायित्व सोपा तथा सोगात भेंट की। मुख्य अतिथि राजेश गंगवाल ने अपने उद्गार में जोन 25 के विभिन्न रचनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए जोन की विभिन्न शाखाओं में जुडीत सेंकड़ों सदस्यों की गुणवत्ता में उत्तरोत्त वृद्धि करने, जनहित में रचनात्मक कार्य व भूमिका के लिए सभी मानकों की प्रशंसा की। उन्होंने जोन अध्यक्ष जेसी सुमित पोद्दार एवं उनकी टीम को बधाई के साथ नये आयाम रचने की शुभेच्छायै दी। बिहू थीम पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें जोन 25 के सभी गणमान्य सदस्यों का शानदार स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन किया गया। आयोजन को सफल बनाने में आतिथ्य शाखा अध्यक्ष आशा अग्रवाल, सचिव अंकित डीडवानिया, निवर्तमान अध्यक्ष मानवी अग्रवाल, उपाध्यक्ष (प्रबंधन) भावना बेरिवाल, कार्यक्रम संयोजिका करिश्मा अग्रवाल सहित जेसीआई गुवाहाटी प्रिंसेस की सभी सदस्याए मौजूद थी। अंत में जोन 25 की प्रथम गवर्निंग बॉडी बैठक में धन्यवाद ज्ञापन सचिव पूजा जैन द्वारा दिया गया। शपथ विधि समारोह एवं प्रथम जॉन गवर्निंग बॉडी में हिस्सा लेने के लिए जोन 25 के अध्यक्ष सुमित पोद्दार ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।


alt="Header Advertisement"
class="header-ad-image">