alt="Header Advertisement" class="header-ad-image">     

मारवाड़ी युवा मंच कामाख्या शाखा ने किया महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का प्रयास,25 महिलाओं को प्रदान की गई सिलाई मशीन

थर्ड आई न्यूज

गुवाहाटी : मारवाड़ी युवा मंच कामाख्या शाखा ने महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से आज बुधवार को नगर के एमएस रोड स्थित साधना मंदिर परिसर में ‘सुई धागा’ कार्यक्रम का आयोजन किया । कार्यक्रम के दौरान 25 जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन विशिष्ट अतिथि अजय पोद्दार, प्रमोद हरलालका और मुख्य अतिथि मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष राज चौधरी द्वारा किया गया। भगवान गणेश जी की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। शाखा अध्यक्ष नमिता दुधोड़िया ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सिलाई के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है। कार्यक्रम की संयोजिका पलक दुधोड़िया और भूमिका सेठी रही, जबकि परियोजना की अध्यक्ष प्रेमलता सिंघानिया थीं। कार्यक्रम का संचालन शाखा सचिव जया पारीक ने किया। उपस्थित शाखा सदस्याओं में शाखा की पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान सलाहकार उमा शर्मा, प्रेमलता सिंघानिया, कोषाध्यक्ष ममता सेठी, उपाध्यक्ष कविता अग्रवाल और प्रभा चौरडिया, सह सचिव नम्रता सुराणा और रिंकी रारा, नेहा खेमका, सुनीता सराफ, कृतिका बाजोरिया, अंकिता बोथरा, चांदनी बैद, बबीता हरलालका, शाखा संस्थापक संपत मिश्र साथ ही प्रांतीय सह सचिव सूरज जैन एवं रूबी जालान, सहायक मंत्री संयम जैन, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य अविनाश अग्रवाल शामिल हुए। यह पहल महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए थी। कार्यक्रम के अंत में शाखा सचिव ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपस्थित सभी सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *