15 जनवरी को त्रिपुरा सुंदरि मंदिर में दर्शन करेंगे मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा , त्रिपुरा के मुख्यमंत्री से भी होगी मुलाकात
थर्ड आई न्यूज
गुवाहाटी I असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा 15 जनवरी को त्रिपुरा के गोमती जिले के उदयपुर स्थित प्रसिद्ध त्रिपुरा सुंदरि मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए त्रिपुरा के दौरे पर जाएंगे। यह मंदिर देश के 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है।
भाजपा सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री शर्मा 15 जनवरी को शाम लगभग 4 बजे अगरतला स्थित महाराजा बीर बिक्रम (एमबीबी) एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वे सीधे त्रिपुरा सुंदरि मंदिर जाएंगे, जहां विधिवत पूजा-अर्चना करेंगे।
दर्शन के बाद मुख्यमंत्री शाम करीब 7 बजे अगरतला लौटेंगे। वे राजधानी अगरतला में रात्रि विश्राम करेंगे और इस दौरान त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं से मुलाकात करने की संभावना है।
मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा 16 जनवरी को सुबह लगभग 10 बजे अगरतला से प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए अगरतला और उदयपुर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। उनकी सुरक्षा एवं सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया गया है।


alt="Header Advertisement"
class="header-ad-image">