alt="Header Advertisement" class="header-ad-image">     

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के जन्मदिवस पर पार्षद प्रमोद स्वामी के नेतृत्व में सेवा और जनकल्याण के कार्यक्रम आयोजित

थर्ड आई न्यूज़

गुवाहाटी। असम के यशस्वी और जनप्रिय मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा के 57वें जन्मदिवस के पावन अवसर पर गुवाहाटी में सेवा, समर्पण और जनकल्याण से जुड़े अनेक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। यह अवसर शहर में सामाजिक सेवा और सकारात्मक जनचेतना के उत्सव के रूप में मनाया गया।

फैंसी बाजार के लोकप्रिय पार्षद प्रमोद स्वामी के नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं, संगठनों तथा बड़ी संख्या में आम कार्यकर्ताओं ने मिलकर शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सेवा कार्यों की एक सशक्त श्रृंखला संचालित की।

कार्यक्रमों के अंतर्गत जरूरतमंदों के लिए सहायता एवं सेवा कार्य, आम नागरिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य जांच शिविर, समाज में सकारात्मक चेतना जागृत करने के उद्देश्य से सामाजिक एवं धार्मिक आयोजन तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इन सभी गतिविधियों में पार्षद प्रमोद स्वामी स्वयं कार्यकर्ताओं के साथ सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और सेवा कार्यों में भागीदारी निभाई। उनके साथ अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्र के सम्मानित लोग भी जुड़े, जिससे कार्यक्रमों को व्यापक समर्थन और सहभागिता मिली।

यह आयोजन मुख्यमंत्री के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाने का एक प्रेरणादायक उदाहरण बना। साथ ही, इसने यह संदेश भी दिया कि सच्चा नेतृत्व और राजनीति वही है, जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा, संवेदना और सहयोग पहुंचाए।

कार्यकर्ताओं का उत्साह, जनता की सक्रिय भागीदारी और सेवा भाव से ओत-प्रोत यह दिन गुवाहाटी के सामाजिक जीवन में एक स्मरणीय और प्रेरक अध्याय के रूप में दर्ज हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *