शिशु निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों का फेयरवेल समारोह संपन्न
गुवाहाटी, 4 फ़रवरी ।
महानगर स्थित शिशु निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के वरिष्ठ विद्यार्थियों की उपस्थिति में उनके सम्मान एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर कनिष्ठ विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। अभिनंदन ज्ञापन के माध्यम से वरिष्ठ छात्रों को शुभकामनाएं दी गईं। विद्यार्थियों ने अपने विद्यालय जीवन के अनुभव साझा करते हुए यहां प्राप्त शिक्षा, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों के लिए शिक्षकों, प्रधानाचार्य तथा उप प्रधानाचार्य के प्रति आभार व्यक्त किया।
शिक्षकों ने विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर परिश्रम करते हुए सफलता प्राप्त करने का आशीर्वाद दिया। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया, वहीं उप प्रधानाचार्य ने उन्हें कड़ी मेहनत, आत्मविश्वास और अनुशासन के महत्व से अवगत कराया।
कार्यक्रम का समापन राज्य संगीत के सामूहिक गायन के साथ भावपूर्ण वातावरण में किया गया।


alt="Header Advertisement"
class="header-ad-image">