alt="Header Advertisement" class="header-ad-image">     

अशोभनीय इशारों के आरोप पर असम सरकार का सख्त कदम, कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश

थर्ड आई न्यूज

गुवाहाटी I असम कैबिनेट ने राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) को निर्देश दिया है कि यात्रा के दौरान कथित रूप से अशोभनीय इशारे करने के आरोप में कांग्रेस नेताओं भूपेन बोरा, मीरा बोरठाकुर और देबब्रत सैकिया के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए।

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इन नेताओं के इशारों से असम की समस्त महिला समाज की मर्यादा को ठेस पहुंची है, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

मुख्यमंत्री ने कहा, “यात्रा के दौरान असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा ने नेता प्रतिपक्ष देबब्रत सैकिया और मीरा बोरठाकुर के साथ मिलकर महिलाओं के प्रति अत्यंत अशोभनीय और आपत्तिजनक इशारा किया। हमें लगता है कि यह असम की महिलाओं का सामूहिक अपमान है। इसी कारण हमने डीजीपी हरमीत सिंह को निर्देश दिया है कि वे तुरंत मामला दर्ज कर उचित कानूनी धाराओं के तहत जांच करें।”

उन्होंने आगे कहा, “मैंने उनकी बॉडी लैंग्वेज और संकेत देखे हैं। यह इतना अभद्र और आपत्तिजनक था कि कल्पना भी नहीं की जा सकती। कोई भी सभ्य नेता या सज्जन किसी महिला के प्रति इस तरह का व्यवहार नहीं कर सकता। यह घिनौना था और इससे महिलाओं को सामूहिक रूप से अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ा। इसलिए हमने पुलिस को मामला दर्ज करने का आदेश दिया है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *