लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी गोल्ड ने ‘लायंस स्पर्श सेवा’ के जरिए 25 विशेष बच्चों को बांटी खुशियाँ
थर्ड आई न्यूज
गुवाहाटी: लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी गोल्ड द्वारा मंगलवार, 17 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे आशानीर, रूपनगर, बीरुबाड़ी (गुवाहाटी) में सामाजिक सेवा कार्यक्रम ‘लायंस स्पर्श सेवा’ का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष लायन दीपक भजनका ने की।
कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से सक्षम बच्चों के लिए साबुन, दाल, दूध, मसाले, सरसों तेल, रिफाइंड तेल, आलू, बिस्कुट सहित विभिन्न प्रकार की सूखी खाद्य सामग्री, बेडशीट, तकिया कवर, शॉल और खेल सामग्री वितरित की गई। सभी राशन सामग्री क्लब के सदस्यों के सहयोग से एकत्र कर बच्चों को प्रदान की गई।
इसके अतिरिक्त बच्चों के लिए एक रचनात्मक पेपर क्राफ्ट सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें कार्यक्रम की चेयरपर्सन लायन प्रीति अग्रवाल ने बच्चों को अखबार से विभिन्न कलाकृतियाँ बनाना सिखाया और उन्हें चॉकलेट भी वितरित की।
इस सेवा कार्य में क्लब के कोषाध्यक्ष लायन राकेश अग्रवाला (अपनी मां के साथ), लायन खुशबू सेठिया अगरवाला, लायन इंदु भजनका, लायन ममता सर्राफ, लायन नीति गर्ग और लायन सुमिता सिंघल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे और सक्रिय सहयोग दिया। वहीं लायन ईशा गोयल, लायन सीमा गोयल, लायन रेनू लाहोटी, लायन स्वाति हिसारिया और लायन नेहा बजाज ने भी आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।
क्लब की जनसंपर्क अधिकारी लायन जया पारीक ने बताया कि इस सेवा गतिविधि से कुल 25 विशेष रूप से सक्षम बच्चों को लाभ पहुंचा। आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों के बीच प्रेम, गरिमा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम के समापन पर क्लब के सचिव लायन सुमित कुमार हिसारिया ने सभी सदस्यों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी गोल्ड भविष्य में भी इसी तरह सामाजिक सेवा के कार्य करता रहेगा।


alt="Header Advertisement"
class="header-ad-image">