alt="Header Advertisement" class="header-ad-image">     

लायंस लिटिल फाइटर्स: कैंसर से जूझते बच्चों के लिए लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी गोल्ड की संवेदनशील पहल

थर्ड आई न्यूज

गुवाहाटी I लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी गोल्ड ने लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322G (लीवरेज ईयर 2025-2026) के अंतर्गत “वन डिस्ट्रिक्ट वन एक्टिविटी” कार्यक्रम के तहत रविवार को सिक्स माइल स्थित दीपशिखा शिशु आश्रय स्थल में ‘लायंस लिटिल फाइटर्स’ नामक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया।

क्लब अध्यक्ष लायन दीपक भजनका की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बचपन के कैंसर से जूझ रहे बच्चों को सहयोग, देखभाल और प्रोत्साहन प्रदान करना तथा समाज में कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम का प्रेरक संदेश — “Behind every brave smile is a warrior fighting silently” (हर बहादुर मुस्कान के पीछे एक चुपचाप लड़ने वाला योद्धा है) — इस पहल की संवेदनशीलता को दर्शाता है।

क्लब की जनसंपर्क अधिकारी लायन जया पारीक ने बताया कि इस अवसर पर संस्था की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए 20 प्लास्टिक कुर्सियाँ, 4 इलेक्ट्रिक केटल, एक बोरी चावल, अमूल दूध का एक कार्टन, दो बोरियाँ आटा, फ्रूटी ड्रिंक का एक केस, एक कार्टन बिस्किट तथा दो पैकेट चॉकापाई सहित अन्य उपयोगी सामग्री भेंट की गई।

इस सेवा कार्य में प्रोजेक्ट चेयरपर्सन लायन सलोनी भजनका के नेतृत्व में लायन नीति गर्ग, लायन पुनम गोयनका, लायन पारश सेठिया, लायन रीना शर्मा, लायन विनीता खेतावत, लायन पिंकी गुप्ता और लायन मधु खेमका का सक्रिय योगदान रहा। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष लायन अनिल गर्ग सहित अनेक सदस्यों की उपस्थिति ने आयोजन को और गरिमा प्रदान की।

क्लब के सदस्यों ने बच्चों के साथ समय बिताकर, उनका उत्साहवर्धन कर और मुस्कानें बाँटकर सेवा और मानवता की भावना को साकार किया। यह पहल समाज के प्रति क्लब की प्रतिबद्धता और संवेदनशील सामाजिक जिम्मेदारी का सशक्त उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *