alt="Header Advertisement" class="header-ad-image">     

1960 भाषा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग, होजाई जिला साहित्य सभा ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

थर्ड आई न्यूज

होजाई से रमेश मुंदड़ा

साल 1960 के भाषा कानून के समुचित और प्रभावी क्रियान्वयन की मांग को लेकर होजाई जिला साहित्य सभा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा को एक स्मारक पत्र प्रेषित किया। यह ज्ञापन होजाई के जिला आयुक्त विद्युत विकास भगवती के माध्यम से भेजा गया।

ज्ञापन में राज्य के सभी सरकारी और अर्ध-सरकारी कार्यालयों, न्यायालयों तथा शैक्षणिक संस्थानों में असमिया भाषा के अनिवार्य उपयोग को सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है। यह पहल असम साहित्य सभा के आह्वान के अनुरूप की गई।

ज्ञापन सौंपने के अवसर पर होजाई जिला साहित्य सभा के संयोजक मंडल में संपादक अच्युत ठाकुरिया, जिला पत्रिका संपादक वाचित आलम चौधुरी, जिला संगठक ओम प्रकाश बोरा तथा धर्म बहादुर भंडारी उपस्थित रहे।

सभा के प्रतिनिधियों ने आशा व्यक्त की कि राज्य सरकार भाषा कानून के प्रभावी पालन के लिए ठोस कदम उठाएगी, जिससे असमिया भाषा को प्रशासनिक और शैक्षणिक स्तर पर और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *