alt="Header Advertisement" class="header-ad-image">     

श्री श्याम सत्संग मंडल का 57वां फाल्गुन महोत्सव 27 से, दो दिवसीय भव्य आयोजन की तैयारी पूरी

थर्ड आई न्यूज़

गुवाहाटी, 25 फरवरी। श्री श्याम सत्संग मंडल के तत्वावधान में खाटू नरेश श्री श्याम प्रभु का दो दिवसीय 57वां श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव आगामी 27 मार्च से विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में मनाया जाएगा।

फैंसी बाजार के एम.एस. रोड स्थित साधना मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में बाबा का भव्य दरबार और फूलों का आकर्षक श्रृंगार मुख्य आकर्षण रहेगा।

महोत्सव के प्रथम दिवस प्रातःकाल पूजा-अर्चना, अखंड ज्योत प्रज्ज्वलन एवं महाआरती के साथ कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा। इसके बाद स्थानीय भजन गायकों द्वारा कीर्तन आरंभ किया जाएगा तथा 24 घंटे अखंड श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। सायं 7 बजे से प्रख्यात भजन गायिका सुश्री सुरभी चतुर्वेदी एवं नवीन जोशी पुष्प दरबार में अपने भजनों की प्रस्तुति देंगे।

महोत्सव के दूसरे दिन प्रातः भजन-कीर्तन, हवन, पूर्णाहुति और महाआरती के पश्चात बाबा को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। इसके उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भंडारा आयोजित किया जाएगा।

मंडल के सभी सदस्य आयोजन को सफल बनाने हेतु सक्रिय रूप से तैयारियों में जुटे हुए हैं। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *