भाजपा 36 सेंट्रल गुवाहाटी मैनेजमेंट कमेटी की बैठक सम्पन्न, 2026 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा
थर्ड आई न्यूज़
गुवाहाटी। भारतीय जनता पार्टी की 36 सेंट्रल गुवाहाटी विधानसभा क्षेत्र की मैनेजमेंट कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी 2026 विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक का आयोजन भरलुमुख मंडल के अंतर्गत किया गया, जहाँ कार्यकर्ताओं में उत्साह और सक्रियता स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
बैठक में संगठनात्मक रणनीति, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क अभियान तथा मीडिया समन्वय जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। मीडिया विभाग की ओर से प्रमुख रूप से सुशील शर्मा,रविदास, संजय शर्मा, दीपांकर भट्टाचार्य, मानस प्रतिम बोरा तथा जयंतो कलिता सहित सेंट्रल गुवाहाटी मैनेजमेंट कमेटी के मीडिया सेल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त बैठक में प्रबुद्ध कार्यकर्ताओं की भी उपस्थिति रही, जिनमें प्रख्यात कुमार दास (कन्वीनर, सेंट्रल गुवाहाटी एलएसी), अशिक सोम (एलएसी इंचार्ज), कनक दास (अध्यक्ष, भरलुमुख मंडल), परीक्षित भट्टाचार्य (जी.एस., बिश्नुपुर मंडल), बेनी माधव शर्मा, अरूप कलिता, गदाधर दास (जी.एस., भरलुमुख मंडल), मानस प्रतिम बोरा (जी.एस., सुवरेश्वर मंडल), दीपांकर भट्टाचार्य, चंपक साहा (उपाध्यक्ष, भरलुमुख मंडल) तथा पार्थ प्रतिम बरुआ सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान सभी कार्यकर्ताओं में आगामी चुनाव को लेकर विशेष उत्साह और जोश देखा गया। संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया।
बैठक का समापन संगठन की मजबूती और चुनावी तैयारियों को गति देने के संकल्प के साथ किया गया।


alt="Header Advertisement"
class="header-ad-image">