मारवाड़ी युवा मंच कामाख्या शाखा की विशेष सभा संपन्न, 2026–27 सत्र के चुनाव कार्यक्रम पर मुहर
थर्ड आई न्यूज
गुवाहाटी। मारवाड़ी युवा मंच कामाख्या शाखा की विशेष बैठक गुरुवार को शाखा की पूर्व अध्यक्ष उमा शर्मा के निवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शाखाध्यक्ष नमिता दुधेड़िया ने की और उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया।
बैठक में सत्र 2026–27 के चुनाव संबंधी विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। राष्ट्रीय अनुशासन समिति के निर्देशानुसार शाखा की निवर्तमान अध्यक्ष स्नेहल बिदासरिया को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। सर्वसम्मति से आगामी सत्र के लिए चुनाव प्रक्रिया की विभिन्न तिथियों का निर्धारण किया गया I आवश्यकता पड़ने पर 30 मार्च को चुनाव संपन्न कराने का निर्णय भी लिया गया।
साथ ही, चुनाव प्रक्रिया से संबंधित सभी अधिकार कार्यकारिणी समिति के पास सुरक्षित रखने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।
बैठक में शाखाध्यक्ष नमिता दुधेड़िया, सचिव जया पारीक, कोषाध्यक्ष ममता सेठी, प्रांतीय उपाध्यक्ष मोहित मालू, पूर्व अध्यक्षा उमा शर्मा, पिंकी बेगानी, उपाध्यक्ष प्रभा चौरड़िया, सह सचिव नम्रता सुराणा, सुनीता सराफ, जूही पांडे तथा चांदनी वैद सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
सभा के अंत में सचिव जया पारीक ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ बैठक का समापन हुआ। यह जानकारी शाखा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है।


alt="Header Advertisement"
class="header-ad-image">