ईरान का सैन्य नेतृत्व तबाह: अमेरिका-इस्राइल हमलों में मारे गए कमांडर-इन-चीफ, सेना के सात अफसरों की भी मौत
थर्ड आई न्यूज
तेहरान I इस्राइल और अमेरिका के संयुक्त सैन्य अभियान में ईरान का सैन्य नेतृत्व तबाह हो चुका है। इस्राइली वायु सेना ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर बड़े पैमाने पर बम बरसाए, जिसके चलते ईरान को बड़ा नुकसान पहुंचा है। इस्राइल सेना (आईडीएफ) के दावा किया है कि हवाई हमलों में ईरानी रक्षा नेतृत्व के सात वरिष्ठ अधिकारी को मार दिया है।
इस्राइल रक्षा बलों (IDF) ने रविवार को घोषणा की है कि ईरान में किए गए सटीक हवाई हमलों में ईरान के रक्षा मंत्री अजीज नासिरजादेह और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के प्रमुख सहित सात वरिष्ठ ईरानी सैन्य कमांडर मारे गए हैं। आईडीएफ ने इन हमलों को ईरान के सैन्य और रणनीतिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने वाला एक बड़ा संयुक्त अभियान बताया है।
प्रमुख कमांडर और उनकी भूमिका :
आईडीएफ के अनुसार मारे गए वरिष्ठ अधिकारियों में अली शामखानी का भी नाम है, जो सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के एक वरिष्ठ सलाहकार और ईरान के रक्षा प्रतिष्ठान में एक प्रमुख व्यक्ति थे। आईडीएफ ने बताया कि शामखानी को पिछले साल के संघर्षों के दौरान भी निशाना बनाया गया था।
कमांडर-इन-चीफ मोहम्मद पाकपुर की मौत :
इसके अलावा इस्राइल सेना ने मोहम्मद पाकपुर की मौत की पुष्टि की है, जिन्हें इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स का कमांडर बताया गया है। आईडीएफ ने मोहम्मद पाकपुर पर ‘इस्राइलको नष्ट करने की साजिश’ का नेतृत्व करने और इस्राइल ठिकानों के खिलाफ निर्देशित मिसाइल और ड्रोन अभियानों की निगरानी करने का आरोप लगाया है।
इस्राइल के खिलाफ साजिश का आरोप :
इस्राइल द्वारा मारे गए अन्य प्रमुख अधिकारियों में सालेह असादी, मोहम्मद शिराजी, रक्षा मंत्री अजीज नासिरजादेह और ईरान के SPND हथियार विकास निकाय से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। इस्राइल का आरोप है कि इन अधिकारियों ने मिसाइल उत्पादन, क्षेत्रीय प्रॉक्सी समूहों के साथ समन्वय और परमाणु विकास से जुड़ी परियोजनाओं सहित परिष्कृत हथियार कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हालांकि ईरान ने इस्राइल द्वारा बताए गए कमांडरों की मौत की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है।


alt="Header Advertisement"
class="header-ad-image">