मारवाड़ी युवा मंच कामाख्या शाखा का रंगारंग होली मिलन समारोह, संस्कृति और उल्लास का अद्भुत संगम
थर्ड आई न्यूज़
गुवाहाटी। मारवाड़ी युवा मंच कामाख्या शाखा द्वारा 28 फरवरी को कुमारपाड़ा स्थित काके दी हट्टी रेस्तरां में सायं 5 बजे से 9 बजे तक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, फूलों की होली और मनोरंजक कार्यक्रमों से सजा यह आयोजन रंगों और उमंग का अद्भुत संगम बन गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा अध्यक्ष नमिता दुधेड़िया, सचिव जया पारीक, कोषाध्यक्ष ममता सेठी, संयोजिका जूही पांडे और कृतिका बाजोरिया द्वारा भगवान गणेश के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। पलक दुधेड़िया ने गणेश वंदना पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम की मनमोहक शुरुआत की। मंच संचालन पूजा महनोत ने अत्यंत प्रभावशाली ढंग से किया। शाखा अध्यक्ष नमिता दुधेड़िया ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत किया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कंचन गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथियों के रूप में रंजना पारीक, सारिका गुप्ता, तनीषा जोशी और आयुषी शर्मा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में विभिन्न आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों के साथ बेस्ट जोड़ी और बेस्ट ड्रेस प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। बेस्ट ड्रेस का पुरस्कार दीपांजलि सेठी को मिला, जबकि बेस्ट जोड़ी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नेहा जैन और निशा जैन (होली थीम हसबैंड-वाइफ) तथा द्वितीय स्थान कृतिका बाजोरिया और उनके पुत्र कैराव बाजोरिया (यशोदा-कृष्ण) को प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता की निर्णायक सारिका गुप्ता रहीं। सभी प्रतिभागियों को शाखा अध्यक्ष की ओर से उपहार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में राजस्थान से आए कोहिनूर म्यूजिक ग्रुप ने चंग और धमाल गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को उत्सवमय बना दिया। हास्य नाटक प्रभा चौरड़िया और सुनीता सराफ द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसने दर्शकों को खूब गुदगुदाया। इसके अलावा हाउजी गेम और लकी ड्रॉ का भी आयोजन हुआ, जिसमें चांदनी वेद विजेता रहीं।
उपाध्यक्ष प्रभा चौरड़िया और सुनीता सराफ ने होली के विशेष टाइटल बनाकर उपस्थित सदस्यों को सम्मानित किया, जिससे कार्यक्रम में और भी उत्साह बढ़ गया। समारोह में सह सचिव नम्रता सुराणा, दिव्या सुराणा, पूजा अग्रवाल, नेहा खेमका, निष्ठा पोद्दार, सुमन पारीक, प्रिया भदानी, दीपिका अग्रवाल, भूमिका सेठी सहित अनेक सदस्यों ने सहभागिता कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम के अंत में सचिव जया पारीक ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।


alt="Header Advertisement"
class="header-ad-image">