श्री गौहाटी गौशाला ने मनाया अपना 110वां स्थापना दिवस
गुवाहाटी, 1 मार्च। मारवाड़ी समाज की सबसे पुरानी एवं प्रतिष्ठित संस्था श्री गौहाटी गौशाला का गौरवशाली 110वां स्थापना दिवस रविवार को आठगांव गौशाला परिसर में सादगी एवं परंपरागत तरीके से मनाया गया। श्री गौहाटी गौशाला के ट्रस्टी चेयरमैन कैलाश लोहिया, अध्यक्ष रमेश गोयनका ने अपने सहयोगी पदाधिकारियों के साथ गौशाला की परंपरा अनुसार झंडोत्तोलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात सभी पदाधिकारियो द्वारा विधिवत गौ माता की पूजा की गई एवं गुड़, घास चाप्पड़ आदि खिलाया गया। इस मौके पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने गौशाला के 110वें स्थापना दिवस पर एक-दूसरे को बधाई दी और पुरखों द्वारा स्थापित गौशाला की बेहतरी के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। स्थापना दिवस समारोह के पश्चात चेयरमैन कैलाश लोहिया ने कहा कि आने वाले समय में गौ संरक्षण एवं संवर्धन के अलावा आठगांव एवं मालीगांव गौशाला के आधारभूत ढांचे के विकास को अधिक प्राथमिकता दी जाएगी। कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष रमेश गोयनका ने कहा कि नई कार्यकारिणी के युवा साथियों को साथ लेकर गौमाता के उत्तरोत्तर विकाश पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने दुग्ध वितरण प्रणाली के आधुनिकरण किए जाने की योजना पर काम जारी रखने की बात भी कही। आज के स्थापना दिवस समारोह में ट्रस्टी तथा महामंत्री आरएस जोशी, ट्रस्टी शरत जैन, मनोज कुमार अग्रवाल, प्रदीप भुवालका, उपाध्यक्ष रामावतार भरतीया, संयुक्त मंत्री विनीत तोदी, कार्यकारिणी सदस्य सुशील गोयल, समित सराफ, सूरज सिंघानिया, विवेक सांगानेरिया, माखनलाल अग्रवाल, विजय सांगानेरिया, शिव प्रसाद भीमसरिया, मनीष अग्रवाल, अमित जैन आदि उपस्थित थे।


alt="Header Advertisement"
class="header-ad-image">