alt="Header Advertisement" class="header-ad-image">     

मायुमं की पहल : बेलतला में 2 मार्च को होलिका दहन व होली कार्यक्रम का भव्य आयोजन

थर्ड आई न्यूज

गुवाहाटी I मारवाड़ी युवा मंच, बेलतला शिखर शाखा द्वारा होलिका दहन एवं होली उत्सव का आयोजन 2 मार्च 2026 (सोमवार) को बेलतला स्कूल फील्ड, बेलतला तिनिआली में किया जाएगा। शाखा की ओर से आयोजित इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।

प्रातः 9:30 बजे ‘ थांब रोपण’ के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद सुबह 10:00 बजे से होली पूजन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ होंगे।

होलिका दहन का मुख्य कार्यक्रम मध्यरात्रि 12:40 बजे आयोजित किया जाएगा। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

कार्यक्रम के संबंध में अधिक जानकारी के लिए महेंद्र सिंघानिया (94351 43610), केशव तायल (94369 97979) एवं रोशन (91017 46026) से संपर्क किया जा सकता है।

मंच के अध्यक्ष अमित कुमार अग्रवाल, सचिव अंकित सिंघल एवं कोषाध्यक्ष मुकेश गोयल ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे उत्साह और धार्मिक आस्था के साथ संपन्न किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *