मारवाड़ी युवा मंच, गुवाहाटी शिरोज़ शाखा की सामान्य बैठक संपन्न
थर्ड आई न्यूज़
गुवाहाटी। मारवाड़ी युवा मंच, गुवाहाटी शिरोज़ शाखा की सामान्य बैठक आज सायं 5:00 बजे विंटेज में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष उर्मिला पारीक ने की।
बैठक के दौरान आगामी चुनाव के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। सभी सदस्यों की सहमति से यह निर्णय लिया गया कि निवर्तमान अध्यक्षा अंजलि जैन को आगामी चुनावों के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त किया जाए।
साथ ही सभा में आगामी अध्यक्ष पद के लिए नामों पर चर्चा की गई, जिसमें सर्वसम्मति से पायल जैन का नाम प्रस्तावित किया गया।
इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष उर्मिला पारीक, सचिव आस्था संचेती, कोषाध्यक्ष निरमा जैन, सह सचिव पायल जैन, निवर्तमान अध्यक्षा अंजलि जैन एवं कार्यकारिणी सदस्य साक्षी वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।


alt="Header Advertisement"
class="header-ad-image">