alt="Header Advertisement" class="header-ad-image">     

Live Election Press Conference Live: चार राज्यों और पुदुचेरी में चुनाव का एलान आज, शाम 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस

थर्ड आई न्यूज

नई दिल्ली I चुनाव आयोग आज चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है। चुनाव आयोग रविवार शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा, जिसमें पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुदुचेरी में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की जा सकती है। इन राज्यों में एसआईआर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

चुनाव आयोग क्या योजना बना रहा?
चुनाव आयोग सुरक्षा व्यवस्था, मतदान कार्यक्रम और मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए चरणबद्ध मतदान की योजना बना रहा है। खासकर पश्चिम बंगाल में बड़ी आबादी, संवेदनशील इलाके और सुरक्षा कारणों को देखते हुए बहु-चरणीय मतदान कराना जरूरी माना गया है। इस तरह की तैयारी से चुनाव प्रक्रिया सुरक्षित, व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से पूरी हो सकेगी। ये चुनाव राजनीतिक दलों और जनता दोनों के लिए महत्वपूर्ण हैं। राजनीतिक दल अपनी रणनीति अंतिम रूप देंगे और मतदाता भी मतदान की तैयारियों में जुटेंगे।

पश्चिम बंगाल में तीन से चार और असम में दो चरणों में मतदान होने की संभवाना :
सूत्रों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में सबसे बड़ा चुनावी मुकाबला होगा, जहां मतदान 3 से 4 चरणों में कराया जा सकता है। वहीं, असम में दो चरणों में वोटिंग की संभावना है। तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में चुनाव एक ही चरण में संपन्न कराए जाने की तैयारी है।

असम में आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की :
एक तरफ जहां पूरे देश की नजर चुनाव आयोग की आज होने वाले प्रेस वार्ता पर है। तो दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने असम विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 14 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। इस खबर को विस्तार से यहां पढ़ा जा सकता है।

एलान के साथ ही आचार संहिता भी लागू हो सकती है :
इन राज्यों में पिछले कुछ समय से चुनावी तैयारियां तेज थीं और राजनीतिक दल लगातार रैलियां, रणनीति बैठकें और उम्मीदवारों की घोषणा कर रहे थे। चुनाव आयोग के अनुसार इन राज्यों में एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जिसके बाद अब चुनाव कार्यक्रम घोषित किए जाने की संभावना बढ़ गई है। चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही इन राज्यों में आचार संहिता भी लागू हो सकती है।

चार राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने हैं चुनाव :
बता दें कि भारत में इस साल पश्चिम बंगाल, असाम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में चुनाव होने हैं। इसके लिए चुनाव आयोग प्रेस वार्ता में चुनाव की तारीख और चुनाव के सारे कार्यक्रम की घोषणा करने वाला है।

चुनाव आयोग करेगा प्रेस वार्ता :
कई महीनों से चल रही सियासी अटकलों और चुनावी चर्चाओं के बीच अब बड़ा ऐलान होने वाला है। चुनाव आयोग आज रविवार शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *