alt="Header Advertisement" class="header-ad-image">     

सेंट्रल गुवाहाटी सीट से विजय गुप्ता की टिकट पक्की, समर्थकों में खुशी की लहर, 20 को दाखिल करेंगे पर्चा

थर्ड आई न्यूज़

गुवाहाटी. वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय गुप्ता का सेंट्रल गुवाहाटी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है. पार्टी ने अभी तक उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची जारी नहीं की है, पर अंदरखाने से छन कर आ रही खबरों की माने तो विजय गुप्ता को सेंट्रल गुवाहाटी सीट से टिकट मिलनी पक्की है. सूत्र बता रहे हैं कि विजय गुप्ता को पार्टी की ओर से चुनाव लड़ने के लिए हरी झंडी मिल गई है और वे आगामी 21 तारीख को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. उल्लेखनीय है कि भाजपा अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा आज रात या गुरुवार को सुबह करने जा रही है.

उधर पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय गुप्ता को टिकट मिलने के संकेत के बाद से उनके समर्थकों में खुशी की लहर है. विजय गुप्ता पिछले लगभग 35 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं. इस दौरान उन्होंने संगठन में विभिन्न पदों पर रहकर अपनी सेवाएं दी है. वे पार्टी की प्रांतीय इकाई के कोषाध्यक्ष और उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं. पार्टी ने उन्हें कई राज्यों में चुनाव प्रभारी बनाकर भी भेजा था. वे उस जमाने से समर्पित भाव से पार्टी से जुड़े हुए हैं, जब भगवा दल का असम में कोई खास जनाधार नहीं हुआ करता था.

हालिया परिसीमन के बाद सामने आई सेंट्रल गुवाहाटी सीट के लिए शुरू से ही उन्हें प्रबल दावेदार माना जा रहा था. इस सीट के लिए और भी कई काबिल उम्मीदवार जोर आजमाइश कर रहे थे, पर विजय गुप्ता का अनुभव, लोकप्रियता और उनकी बेदाग छवि के कारण नेतृत्व में उन पर भरोसा किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *