पूर्वोत्तर हिन्दुस्तानी सम्मेलन ने हिन्दी भाषी उम्मीदवारों को दी बधाई,की जीत की कामना
थर्ड आई न्यूज़
पूर्वोत्तर हिंदुस्तानी सम्मेलन ने आगामी नौ अप्रैल को होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनोनीत हिन्दी भाषी उम्मीदवार विजय कुमार गुप्ता (सेंट्रल गुवाहाटी),अशोक सिंघल (ढेकियाजुली), कौशिक राय (लखीपुर),भूपेश ग्वाला (दुमदुमा) और राजदीप ग्वाला (उदारबंद) को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए जीत की अग्रिम बधाई दी है.सम्मेलन के महामंत्री एस पी राय ने अपने बधाई संदेश में कहा कि विजय गुप्ता पूर्वोत्तर हिंदुस्तानी सम्मेलन के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं .वे मृदु भाषी,दूरदर्शी संवेदनशील और राजनीतिक रूप से परिपवक्व व्यक्ति हैं.उन्होंने कहा कि गुप्ता ने पार्टी में यह मुक़ाम हासिल करने के लिए काफ़ी मेहनत की है. वे असम में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना काल से ही संगठन से जुड़े रहे हैं.उन्होंने हिंदी भाषी मतदाताओं से राजनीतिक परिपक्वता का परिचय देते हुए मतदान करने की भी अपील की है.


alt="Header Advertisement"
class="header-ad-image">