नव्या लेडीज क्लब का सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण सफल52 छात्राओं को लगाया गया निःशुल्क टीका
थर्ड आई न्यूज़
गुवाहाटी, 19 मार्च। महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नव्या लेडीज क्लब द्वारा सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह शिविर फैंसी बाजार स्थित एलओजी स्कूल परिसर में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कंचन मुरारका की देखरेख में आयोजित किया गया, जबकि संयोजिका नीतू गोयनका ने शिविर के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस चरण में कुल 52 छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर का दूसरा डोज निःशुल्क लगाया गया। उल्लेखनीय है कि पहले चरण में 53 छात्राओं को पहला डोज दिया गया था।
इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पहल में क्लब की अध्यक्ष ज्योति भूत, सचिव ऋतु अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मीनाक्षी शर्मा, निवर्तमान अध्यक्ष कुसुम जैन, संस्थापक अध्यक्ष नीतू बखरेड़िया सहित निभा सराफ, अंजना पटवारी, रूपाली हिम्मतसिंहका, श्रेया मस्करा, पूनम खेमानी, रेखा कनोई और कविता शर्मा समेत अन्य सदस्याओं की सक्रिय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान एलओजी स्कूल के प्रधानाचार्य बी.एन. झा ने नव्या लेडीज क्लब के इस सराहनीय प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के जागरूकता और स्वास्थ्य संबंधी अभियानों से छात्राओं के भविष्य को सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलता है।
नव्या लेडीज क्लब द्वारा संचालित यह अभियान समाज में महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सशक्त पहल के रूप में देखा जा रहा है।


alt="Header Advertisement"
class="header-ad-image">