दिसपुर टिकट न मिलने पर भाजपा नेता जयंत कुमार दास ने दिया इस्तीफा
थर्ड आई न्यूज
असम विधानसभा चुनाव से पहले जयंत कुमार दास ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता सहित सभी पदों से खुद को अलग कर लिया है।
20 मार्च को लिखे अपने इस्तीफा पत्र में दास ने “व्यक्तिगत कारणों” का हवाला देते हुए तत्काल प्रभाव से सभी जिम्मेदारियों और सुविधाओं को त्यागने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे अब पार्टी से पूरी तरह अलग हो रहे हैं।
यह इस्तीफा ऐसे समय आया है जब एक दिन पहले, 19 मार्च को जयंता कुमार दास ने दिसपुर विधानसभा सीट से टिकट नहीं मिलने पर अपनी नाराजगी और असंतोष सार्वजनिक रूप से जताया था। बताया जा रहा है कि वे इस सीट से टिकट की उम्मीद कर रहे थे।
गौरतलब है कि दिसपुर सीट से भाजपा ने हाल ही में कांग्रेस छोड़कर पार्टी में शामिल हुए प्रद्युत बरदलै को उम्मीदवार बनाया है।
यह घटनाक्रम आगामी चुनाव से पहले भाजपा के भीतर बढ़ते असंतोष और आंतरिक मतभेदों की ओर इशारा करता है, जिससे चुनावी समीकरणों पर असर पड़ सकता है।


alt="Header Advertisement"
class="header-ad-image">