alt="Header Advertisement" class="header-ad-image">     

नव्या लेडीज क्लब की पहल, जरूरतमंद महिला को आत्मनिर्भरता की राह पर किया अग्रसर

थर्ड आई न्यूज़

गुवाहाटी, 26 मार्च। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं को सशक्त और स्वावलंबी बनाने की दिशा में कार्यरत नव्या लेडीज क्लब ने एक सराहनीय पहल करते हुए एक जरूरतमंद महिला को आत्मनिर्भर बनने में सहयोग प्रदान किया।

क्लब की अध्यक्ष ज्योति भूत ने बताया कि एक महिला के पति के दुर्घटना में घायल हो जाने के बाद परिवार गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा था। इस परिस्थिति की जानकारी मिलते ही क्लब की सदस्याओं ने महिला से मिलकर स्थिति का आकलन किया और उसे आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई मशीन प्रदान की, ताकि वह स्वयं अपने परिवार का भरण-पोषण कर सके।

यह पहल संयोजिका अनीता गुप्ता की देखरेख में संपन्न हुई। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष ज्योति भूत, सचिव ऋतु सराफ, कोषाध्यक्ष मीनाक्षी शर्मा सहित बड़ी संख्या में सदस्याएँ उपस्थित रहीं।

सहायता प्राप्त करने वाली महिला ने क्लब के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहयोग से उसे जीवन में नई दिशा मिली है। अब वह अपने परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनने की ओर कदम बढ़ा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *