गुवाहाटी में अमित शाह का रोड शो , असम चुनाव से पहले भाजपा के लिए करेंगे जोरदार प्रचार
थर्ड आई न्यूज
गुवाहाटी: असम विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 28 मार्च को राज्य पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवारों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे।
अपने दौरे के दौरान अमित शाह शाम को गुवाहाटी पहुंचेंगे और सेंट्रल गुवाहाटी सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार गुप्ता के समर्थन में एक भव्य रोड शो में हिस्सा लेंगे। यह रोड शो आर्य विद्यापीठ खेल मैदान से शुरू होकर क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगा। इसके अलावा वे पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।
रविवार को शाह सोनितपुर जिले के ढेकियाजुली टी एस्टेट फुटबॉल मैदान में मंत्री अशोक सिंघल के समर्थन में प्रचार करेंगे। इसके बाद वे नलबाड़ी जिले के टिहू में चामता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान में मंत्री चंद्रमोहन पटवारी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही उनका दो दिवसीय दौरा समाप्त होगा।
केंद्रीय गृह मंत्री 2 अप्रैल को एक बार फिर असम आएंगे, जहां वे बराक घाटी में श्रीभूमि जिले में मंत्री कृष्णेंदु पॉल तथा सिलचर में पूर्व सांसद राजदीप रॉय के समर्थन में रैलियों को संबोधित करेंगे।
गौरतलब है कि 126 सदस्यीय असम विधानसभा के लिए 9 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि मतगणना 4 मई को निर्धारित है।


alt="Header Advertisement"
class="header-ad-image">