आर एस वी एस ने रामनवमी एवं भारतीय नव वर्ष पर दीप प्रज्वलन कर उत्सव मनाया
थर्ड आई न्यूज़
गुवाहाटी : राष्ट्रीय सामाजिक विकास समिति द्वारा पावन पर्व रामनवमी एवं भारतीय नव वर्ष के अवसर पर राम जन्म उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महानगर स्थित राम जानकी मंदिर में दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विश्व शांति एवं समस्त जगत के कल्याण हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई। मंदिर में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं के लिए अल्पाहार की भी सुंदर व्यवस्था की गई, जिससे भक्तजन प्रसन्न हुए।
कार्यक्रम की संयोजिका बबीता अग्रवाल ने पूरे आयोजन की व्यवस्था अत्यंत सुंदर एवं व्यवस्थित रूप से संभाली। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में समिति की उपाध्यक्ष सविता अग्रवाल, सहसचिव सुनीता वर्मा, उपाध्यक्ष पिंकी जैन, सरोज काकड़ा एवं सलाहकार गुलाब दुग्गड़ का विशेष सहयोग रहा।


alt="Header Advertisement"
class="header-ad-image">