alt="Header Advertisement" class="header-ad-image">     

भक्ति और उल्लास से सराबोर हुआ जोरहाट: जीण-भवानी मंगल-पाठ में उमड़ा श्रद्धा का सागर

थर्ड आई न्यूज़

जोरहाट से नीरज खंडेलवाल की रिपोर्ट

श्री मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी परिसर स्थित मालू भवन में जीण-भवानी का मंगल-पाठ अत्यंत भव्य और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। 28 मार्च को अपराह्न 3 बजे से प्रारंभ हुए इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धा, संगीत और संस्कृति का सुंदर संगम देखने को मिला।

भक्तिमय सुरों की साम्राज्ञी निर्मला कमल आलमपुरिया ने अपने मधुर कंठ से मंगल-पाठ एवं भजनों की ऐसी भावपूर्ण प्रस्तुति दी कि उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। पूरे सभागार में भक्ति की गूंज देर तक प्रतिध्वनित होती रही।

जीण माता समिति की सदस्याओं ने माता जीण के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में गरबा, गजरा, मेहंदी, चुनरी जैसे पारंपरिक आयोजनों के साथ-साथ आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों और नृत्य-नाटिका की उत्कृष्ट प्रस्तुति देकर माहौल को और भी उल्लासपूर्ण बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान छप्पन भोग प्रसाद का विशेष आयोजन श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। बड़ी संख्या में भक्त अपने परिवार सहित कुलदेवी की ज्योत लेकर पूजा-अर्चना में सम्मिलित हुए, जिससे पूरे आयोजन में एक अलौकिक आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ।

श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति और सहयोग ने कार्यक्रम की भव्यता को चार चाँद लगा दिए। अंत में सभी उपस्थित जनों के बीच महाप्रसाद (भंडारा) वितरित किया गया।

आयोजकों ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *