alt="Header Advertisement" class="header-ad-image">     

असम विधानसभा चुनाव 2026: जोरहाट में ‘ड्राई डे’ घोषित, 7 अप्रैल से शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध

थर्ड आयी न्यूज़

जोरहाट से नीरज खंडेलवाल

असम विधानसभा चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जोरहाट निर्वाचन जिले में ‘ड्राई डे’ लागू करने की घोषणा की गई है। यह आदेश राज्यपाल द्वारा संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी, असम के 20 मार्च 2026 के निर्देशों के अनुपालन में जारी किया गया है।

जारी निर्देशों के अनुसार, 7 अप्रैल 2026 की शाम 5 बजे से 9 अप्रैल 2026 को मतदान समाप्ति तक जिले में शराब एवं अन्य मादक पदार्थों की बिक्री और वितरण पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके अतिरिक्त 4 मई 2026 (मतगणना दिवस) को भी परिणाम प्रक्रिया पूरी होने तक ‘ड्राई डे’ प्रभावी रहेगा।

निर्धारित अवधि के दौरान जोरहाट जिले के सभी होटल, रेस्टोरेंट, क्लब, शराब की दुकानें, थोक गोदाम और बॉटलिंग इकाइयों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही किसी भी सार्वजनिक या निजी स्थान पर मादक पदार्थों का भंडारण, बिक्री या वितरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले लाइसेंसधारियों या व्यक्तियों के विरुद्ध असम आबकारी अधिनियम एवं संबंधित नियमों के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने सभी नागरिकों और संबंधित प्रतिष्ठानों से चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने में सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *