alt="Header Advertisement" class="header-ad-image">     

जोरहाट में 19 अप्रैल को मनाया जाएगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु पंजीकरण शुरू

थर्ड आई न्यूज़

जोरहाट से नीरज खंडेलवाल

अखिल भारतवर्षीय खाण्डल विप्र महासभा, शाखा–जोरहाट द्वारा आगामी 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम स्थानीय श्री मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी के सत्संग भवन में आयोजित होगा।

आयोजन समिति के अनुसार, कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक बच्चों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रतिभागियों के नाम एवं आयु जमा करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल निर्धारित की गई है, ताकि कार्यक्रम की तैयारियों को सुव्यवस्थित ढंग से पूरा किया जा सके।

समिति ने अभिभावकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करने का आग्रह किया है। साथ ही, समूह नृत्य में भाग लेने के इच्छुक बच्चों एवं महिलाओं से विशेष रूप से संयोजिका वंदना माटोलिया से संपर्क करने को कहा गया है।

कार्यक्रम से संबंधित जानकारी के लिए संयोजकों भवानी शंकर बोचिवाल (99543 47564) और वंदना माटोलिया (60016 20587) से संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त अधिक जानकारी के लिए 70027 46088 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

अखिल भारतवर्षीय खाण्डल विप्र महासभा, शाखा–जोरहाट ने सभी विप्र बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *