alt="Header Advertisement" class="header-ad-image">     

नगांव में रूपक शर्मा का तूफानी प्रचार, पदयात्राओं और जनसभाओं से मांगा जनसमर्थन

थर्ड आई न्यूज

नगांव से जयप्रकाश सिंह

नगांव–बटद्रवा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा एवं एनडीए उम्मीदवार रूपक शर्मा ने शहर के विभिन्न इलाकों में व्यापक पदयात्रा और जनसंपर्क अभियान चलाकर अपने चुनाव प्रचार को तेज कर दिया है। लगातार दूसरे दिन भी उन्होंने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कई क्षेत्रों में पदयात्रा कर जनता से संवाद स्थापित किया।

प्रचार अभियान के तहत रूपक शर्मा ने हैबरगांव रेलवे स्टेशन से तेलियापट्टी, लाउखोवा रोड, हैबरगांव बाजार और हैबरगांव थाना क्षेत्र तक विशाल पदयात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने लोगों से सुरक्षित और विकसित असम के निर्माण के लिए भाजपा को समर्थन देने की अपील की।

इसके बाद उन्होंने माजरआटी, उत्तर हैबरगांव, माधवदेव पथ और वीणापाणि नाट्यमंदिर क्षेत्र सहित नगांव नगर पालिका के वार्ड नंबर 6 (आर.के. रोड हरिजन कॉलोनी) और वार्ड नंबर 5 (आर.आर.बी. रोड) में भी जनसंपर्क किया तथा चुनावी कार्यालयों का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि जनता का अपार स्नेह और आशीर्वाद उन्हें निरंतर ऊर्जा दे रहा है।

शाम के समय रूपक शर्मा ने इस्लामपट्टी, कावईमारी रोड और धिंग गेट स्थित धाली होटल के पास जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जनता से मिल रहा अभूतपूर्व समर्थन भाजपा की जीत का संकेत है और एनडीए इस बार रिकॉर्ड सीटों के साथ तीसरी बार सरकार बनाएगा।

इस दौरान विभिन्न वार्डों के पार्षद, भाजपा के नगांव एवं हैबरगांव मंडल के पदाधिकारी तथा कई वरिष्ठ नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *