लायंस अंतर्राष्ट्रीय के द्वितीय उपाध्यक्ष मनोज शाह का गुवाहाटी आगमन, हवाई अड्डे पर हुआ भव्य स्वागत
थर्ड आई न्यूज़
गुवाहाटी, 3 अप्रैल। लायंस अंतर्राष्ट्रीय के द्वितीय उपाध्यक्ष मनोज शाह के गुवाहाटी आगमन पर आज स्थानीय हवाई अड्डे पर उनका भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। वे लायंस के 53वें जिला सम्मेलन “प्रभाव” में भाग लेने के लिए यहां पहुंचे हैं।
मनोज शाह अपनी पत्नी श्रीमती जयना शाह तथा पुत्री सोयुम शाह (बोर्ड द्वारा नियुक्त लियो संपर्क अधिकारी) के साथ गुवाहाटी पहुंचे। उनके स्वागत के लिए हवाई अड्डे पर लायंस की विभिन्न क्लबों के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
स्वागत समारोह का नेतृत्व लायंस जिला 322जी के जिलापाल पंकज पोद्दार, प्रथम उप जिला गवर्नर मनोज भजनका, द्वितीय उप जिला गवर्नर राजेश अग्रवाल तथा पूर्व बहुजिला परिषद अध्यक्ष एमपी अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर विभिन्न क्लबों के अध्यक्ष एवं लायन सदस्य भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
जिलापाल पंकज पोद्दार ने कहा कि हवाई अड्डे पर आयोजित यह स्वागत समारोह लायंस परिवार की एकता, आत्मीयता और सेवा-भावना का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि विभिन्न क्लबों के सदस्यों की उल्लेखनीय उपस्थिति ने आगामी जिला सम्मेलन के लिए उत्साहपूर्ण माहौल तैयार कर दिया है।
मुख्य अतिथि के स्वागत में लायंस क्लब ऑफ गौहाटी, लायंस उमंग, लायंस ग्रेटर, लायंस केयर, लायंस अनमोल, लायंस साउथ, लायंस कामरूपा, लायंस मेट्रो, लायंस लाइफ, लायंस आइकॉन, लायंस शिलांग सहित कई प्रमुख क्लबों के सदस्य उपस्थित रहे।
जिला जनसंपर्क अधिकारी नीरू काबरा ने जानकारी दी कि इस भव्य स्वागत ने तीन दिवसीय जिला सम्मेलन “प्रभाव” के लिए एक सकारात्मक और ऊर्जावान वातावरण का निर्माण किया है। यह सम्मेलन सार्थक विचार-विमर्श, आपसी सौहार्द और सेवा-उन्मुख गतिविधियों को नई दिशा देगा।
उल्लेखनीय है कि यह तीन दिवसीय जिला सम्मेलन शनिवार से पंजाबाड़ी स्थित श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र के सभागार में आरंभ होगा और रविवार को संपन्न होगा।


alt="Header Advertisement"
class="header-ad-image">