लखीमपुर भोजपुरी समाज की नई 25 सदस्यीय समिति का गठन, जमुना प्रसाद साह बने अध्यक्ष
थर्ड आई न्यूज
उत्तर लखीमपुर, 3 अप्रैल। लखीमपुर भोजपुरी समाज के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन 1 अप्रैल को डी.के. रोड स्थित होटल उड़ेंन के सभा कक्ष में किया गया। बैठक की अध्यक्षता सुशील कुमार शुक्ल ने की, जिसमें सर्वसम्मति से “लखीमपुर भोजपुरी समाज कल्याण समिति” नामक 25 सदस्यीय नई समिति का गठन किया गया।
नई समिति में जमुना प्रसाद साह को अध्यक्ष, हरेंद्र कुशवाहा को उपाध्यक्ष तथा सुशील कुमार शुक्ल को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा छत्रपति प्रसाद साह को सह-सचिव और नंदकिशोर गुप्ता को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। समिति के सलाहकार के रूप में डॉ. दिलीप कुमार झा और छोटेलाल यादव को शामिल किया गया है।
बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए अध्यक्ष एवं सचिव सुशील कुमार शुक्ल ने कहा कि उत्तर लखीमपुर के भोजपुरी समाज के उत्थान के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना के साथ समाज को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पारित किए गए। साथ ही सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि समिति का एक औपचारिक संविधान तैयार किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी अध्यक्ष, सचिव और सलाहकारों के मार्गदर्शन में पूरी की जाएगी।


alt="Header Advertisement"
class="header-ad-image">