alt="Header Advertisement" class="header-ad-image">     

मायुमं गुवाहाटी का अनूठा मतदान जागरूकता अभियान, दिव्यांगों के लिए भी शुरू की सहायता पहल

थर्ड आई न्यूज़

गुवाहाटी। मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी शाखा ने मतदाता जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया। इस पहल के तहत सदस्यों ने हाथों में विभिन्न भाषाओं में लिखी तख्तियां लेकर लोगों से संवाद किया और उन्हें मतदान के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के चेयरपर्सन विशिष्ट मोदी ने बताया कि गुवाहाटी में साक्षरता दर 90 प्रतिशत से अधिक होने के बावजूद मतदान प्रतिशत 60 से 70 के बीच ही रहता है। उन्होंने कहा कि जब जनसंख्या का बड़ा हिस्सा युवा है, तब लोकतंत्र के इस महापर्व में अधिक से अधिक भागीदारी आवश्यक है, ताकि समाज के विकास के लिए योग्य प्रतिनिधि चुना जा सके।

अभियान के दौरान एबीसी पुलिस प्वाइंट, उलुबरी चाराली और गणेशगुरी फ्लाईओवर के नीचे आम लोगों से संपर्क कर उन्हें मतदान के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। राहगीरों ने भी इस प्रयास की सराहना की और सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।

इस कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष आकाश शर्मा, उपाध्यक्ष विशिष्ट मोदी, संयुक्त मंत्री अशोक शर्मा और नवीन मालू, कोषाध्यक्ष अमित जैन, संयोजक कन्हैया शर्मा और मोहित शिकरिया, सदस्य रोनक जैन, सुधीर झवर, विशाल जैन, अजय शर्मा, अमित भंसाली तथा पूर्व सदस्य बजरंग सुराना सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

मायूम गुवाहाटी शाखा ने एक सराहनीय पहल करते हुए आगामी चुनाव के लिए एक विशेष हेल्पलाइन नंबर 9085601000 भी जारी किया है। इसके माध्यम से ऐसे वृद्ध, दिव्यांग और असहाय मतदाता, जो मतदान केंद्र तक पहुंचने में असमर्थ हैं, 8 अप्रैल तक संपर्क कर सकते हैं। शाखा के सदस्य उन्हें मतदान केंद्र तक ले जाने और पुनः घर तक सुरक्षित पहुंचाने में सहयोग करेंगे।

कार्यक्रम की जानकारी शाखा के सचिव लखन वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। यह पहल लोकतांत्रिक सहभागिता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *