लखीमपुर में पत्रकारों का विरोध प्रदर्शन, हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग तेज
थर्ड आई न्यूज
लखीमपुर से बाबू देव पांडे
लखीमपुर में ‘असमिया प्रतिदिन’ कार्यालय में हुई मारपीट की घटना के चार दिन बीत जाने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पत्रकार संगठनों में आक्रोश देखा गया। इसके विरोध में लखीमपुर जिला संवादिक संस्था और नार्थ लखीमपुर प्रेस क्लब के तत्वावधान में काला बैज लगाकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शनकारियों ने दोषियों के खिलाफ शीघ्र और सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने लखीमपुर के जिला उपायुक्त विक्रम आदित्य यादव तथा जिला पुलिस अधीक्षक गुनेंद्र डेका को अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर मामले में त्वरित कार्रवाई की अपील की।
विरोध प्रदर्शन में लखीमपुर जिला संवादिक संस्था के अध्यक्ष कुमुद बरुवा, सचिव जगत बोरा, असम वार्ता जीवी संस्था के संगठन सचिव प्रशांतो कुमार मोदक सहित नार्थ लखीमपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष, सचिव और कई अन्य पत्रकार मौजूद रहे।
पत्रकारों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।


alt="Header Advertisement"
class="header-ad-image">