alt="Header Advertisement" class="header-ad-image">     

मायूम गुवाहाटी शाखा का स्वर्णिम 50वां शपथ समारोह संपन्न, नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

थर्ड आई न्यूज़

गुवाहाटी । मारवाड़ी युवा मंच की जननी शाखा, गुवाहाटी का 50वां शपथ ग्रहण समारोह एवं वर्ष 2025–26 के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन पान बाजार स्थित मैफ्लावर होटल में गरिमापूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। समारोह में निवर्तमान कार्यकारिणी के कार्यों का सम्मान करते हुए नई टीम को औपचारिक रूप से दायित्व सौंपा गया।

निवर्तमान अध्यक्ष आशीष जैन ने अपने कार्यकाल की सफलताओं को साझा करते हुए शाखा के कार्यकारिणी सदस्यों और बोर्ड मेंबर्स का आभार जताया। उन्होंने सहयोग और मार्गदर्शन के लिए अपने सलाहकारों—राजीव चांडक, संजीव गोयल, प्रमोद अग्रवाल और राजकुमार शर्मा—को सम्मानित किया। साथ ही पूर्व अध्यक्ष राहुल शर्मा, मोहित मालू तथा पूर्व सचिव मितेश सुराना को भी सम्मान देकर उनके योगदान को सराहा गया।

कार्यक्रम में वर्ष 2025–26 के शाखा सचिव दीपक जैन ने अपने कार्यकाल की प्रमुख गतिविधियों और उपलब्धियों को पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से सभी के समक्ष रखा, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सराहा।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष राज चौधरी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष आकाश शर्मा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रांतीय उपाध्यक्ष मोहित मालू ने नव नियुक्त पदाधिकारियों तथा प्रांतीय कोषाध्यक्ष मितेश सुराना ने कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ ग्रहण कराते हुए उन्हें 50वीं कार्यकारिणी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी।

विशेष अतिथि डॉ. भावेन चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि मारवाड़ी युवा मंच समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है, जिनमें बड़े पैमाने पर रक्तदान अभियान और “थैंक्स टू पेरेंट्स” जैसी जागरूकता पहल शामिल हैं। उन्होंने इन कार्यों को व्यापक स्तर पर प्रचारित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

समारोह के दौरान रक्तदान सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए शाखा के रक्त संयोजक नवीन मालू को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने खड़े होकर तालियों के साथ उनके कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम का समापन नव नियुक्त शाखा मंत्री द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। समारोह में उत्साह, एकता और सेवा भावना का विशेष वातावरण देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *